कर्पूर से लाभ

 आकस्मिक घटना से बचना है तो घर में जलाएं कपूर


हिंदू धर्म में पूजा पाठ के बाद कपूर से देवी-देवताओं की आरती करने की परंपरा सदियों पुरानी है। आरती में कपूर का प्रयोग किए जाने की परंपरा के पीछे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण छिपे हैं ।


1. कपूर अति सुगंधित पदार्थ होता है। इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है, जिससे वातावरण में सतोगुण की वृद्धि होती है और मन सरलता से भक्तिभाव में दृढ़ हो जाता है।


2. आरती करते समय कपूर की सुगंध से भगवान भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं।


3. धर्मग्रंथों के अनुसार कपूर जलाने से देवदोष और पितृदोष का शमन होता है।


4. वैज्ञानिक अनुसंधानों के अनुसार जलते हुए कपूर की सुगंध में रोग फैलाने वाले जीवाणु, विषाणु आदि नष्ट करने की क्षमता होती है, जिससे रोग फैलने का भय नहीं रहता।


5. रात में सोते वक्त कपूर जलाने से नींद अच्छी आती है। प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर जलाते रहने से घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती।


6. औषधि के रूप में उपयोग :

– कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है।

– आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर का तेल या मलहम लगाया जा सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

निम्न पदार्थों से धूनी (धूप) करने से प्राप्त होने वाले महालाभ

धूप बत्ती के प्रकार लाभ और निर्माण विधि