निम्न पदार्थों से धूनी (धूप) करने से प्राप्त होने वाले महालाभ

  सनातन धर्म अनुसार गृह में धूनी (धूप) देने की परम्परा अति प्राचीन है! धूप देने से मन शान्त व प्रसन्न रहता है!

(1) कर्पूर और लौंग               

नित्य प्रात: सायं घर में कर्पूर और लौंग अवश्य प्रज्वलित करें! आरती व प्रार्थना पश्चात् कर्पूर जला कर उसकी आरती लेनी चाहियें! इससे घर के वास्तु-दोष समाप्त होते हैं! धन आगमन बना रहता हैं!

(2) गुग्गल की धूनी

सप्ताह में 1 बार किसी भी दिन घर में कण्डे जला कर गुग्गल की धूनी देने से गृह-कलह शान्त होता है! गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही मानसिक व्याधियों में भी लाभ दायक है!

(3) पीली सरसों

पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौ-घृत को मिला कर सूर्यास्त के समय उपले (कण्डे) जला कर उस पर ये सभी सामग्री डाल दें! नकारात्मकता दूर हो जायेगी!                                  

(4) धूपबत्ती

घर में पैसा नहीं टिकता हो तो नित्य महाकाली के समक्ष एक धूपबत्ती लगायें! प्रत्येक शुक्रवार काली मंदिर में पूजा करें!                          

(5) नीम के पत्ते

सप्ताह में दो बार नीम पत्ते की धूनी जलाने से सभी तरह के जीवाणु व वास्तुदोष समाप्त हो जा जाते हैं!                                                  

(6) षोडशांग धूप

अगर, तगर, कुष्ठ, शैलज, शर्करा, नागर, चन्दन, इलायची, तज, नखनखी, मुशीर, जटामांसी, कर्पूर, ताली, सदलन और गुग्गल, इन सोलह प्रकार के धूप की धूनी से आकस्मिक दुर्घटना नहीं होती है!                 

(7) लोबान धूनी

लोबान को सुलगते हुए कण्डे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है, लेकिन लोबान को जलाने के नियम होते हैं, इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियाँ आकर्षित होती है!

(8) दशांग धूप

चंदन, कुष्ठ, नखल, राल, गुड़, शर्करा, नखगंध, जटामांसी, लघु और क्षौद्र सभी को समान मात्रा में मिला कर जलाने से उत्तम धूप बनती है! इसे दशांग धूप कहते हैं! इससे घर में शान्ति रहती है!                                      

(9) गायत्री केसर                    

घर पर किसी ने तंत्र कर रखा है तो जावित्री, गायत्री केसर कूट कर उचित मात्रा में गुग्गल मिश्रण धुप नित्य सायं 21 दिन करें!

Comments

Popular posts from this blog

कर्पूर से लाभ

धूप बत्ती के प्रकार लाभ और निर्माण विधि