Posts

Showing posts from May, 2023

कर्पूर से लाभ

 आकस्मिक घटना से बचना है तो घर में जलाएं कपूर हिंदू धर्म में पूजा पाठ के बाद कपूर से देवी-देवताओं की आरती करने की परंपरा सदियों पुरानी है। आरती में कपूर का प्रयोग किए जाने की परंपरा के पीछे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण छिपे हैं । 1. कपूर अति सुगंधित पदार्थ होता है। इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है, जिससे वातावरण में सतोगुण की वृद्धि होती है और मन सरलता से भक्तिभाव में दृढ़ हो जाता है। 2. आरती करते समय कपूर की सुगंध से भगवान भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और साधक की मनोकामना पूर्ण करते हैं। 3. धर्मग्रंथों के अनुसार कपूर जलाने से देवदोष और पितृदोष का शमन होता है। 4. वैज्ञानिक अनुसंधानों के अनुसार जलते हुए कपूर की सुगंध में रोग फैलाने वाले जीवाणु, विषाणु आदि नष्ट करने की क्षमता होती है, जिससे रोग फैलने का भय नहीं रहता। 5. रात में सोते वक्त कपूर जलाने से नींद अच्छी आती है। प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर जलाते रहने से घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। 6. औषधि के रूप में उपयोग : – कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है। – आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने...

धूप बत्ती के प्रकार लाभ और निर्माण विधि

 हिन्दू धर्म में धूप देने और दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्त्व है। सामान्य तौर पर धूप दो तरह से ही दी जाती है। पहला गुग्गुल-कर्पूर से और दूसरा गुड़-घी मिलाकर जलते कंडे पर उसे रखा जाता है।  वर्तमान परिस्थितियों में समय की कमी एवं प्रचार की अधिकता के कारण आमतौर पर हम बाजार से लाई गई धूप ही प्रयोग करते है जिनमे भी हमे विभिन्न प्रकार की सुगंघ वाली धूप मिल जाती है लेकिन इनके निर्माण में अधिकांशतः कैमिकल और गाड़ियों का बचा हुआ काला तेल प्रयोग किया जाता है। गुड़ और घी से दी गई धूप का ख़ास महत्त्व है। इसके लिए सर्वप्रथम एक कंडा जलाया जाता है। फिर कुछ देर बाद जब उसके अंगारे ही रह जाएँ, तब गुड़ और घी बराबर मात्रा में लेकर उक्त अंगारे पर रख दिया जाता है और उसके आस-पास अँगुली से जल अर्पण किया जाता है। अँगुली से देवताओं को और अँगूठे से अर्पण करने से वह धूप पितरों को लगती है। जब देवताओं के लिए धूप दान करें, तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश का ध्यान करना चाहिए और जब पितरों के लिए अर्पण करें, तब अर्यमा सहित अपने पितरों का ध्यान करना चाहिए तथा उनसे सुख-शांति की कामना करें। नियम 〰️〰️〰️ हिन्दू धर्म में ध...

निम्न पदार्थों से धूनी (धूप) करने से प्राप्त होने वाले महालाभ

  सनातन धर्म अनुसार गृह में धूनी (धूप) देने की परम्परा अति प्राचीन है! धूप देने से मन शान्त व प्रसन्न रहता है! (1) कर्पूर और लौंग                नित्य प्रात: सायं घर में कर्पूर और लौंग अवश्य प्रज्वलित करें! आरती व प्रार्थना पश्चात् कर्पूर जला कर उसकी आरती लेनी चाहियें! इससे घर के वास्तु-दोष समाप्त होते हैं! धन आगमन बना रहता हैं! (2) गुग्गल की धूनी सप्ताह में 1 बार किसी भी दिन घर में कण्डे जला कर गुग्गल की धूनी देने से गृह-कलह शान्त होता है! गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही मानसिक व्याधियों में भी लाभ दायक है! (3) पीली सरसों पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौ-घृत को मिला कर सूर्यास्त के समय उपले (कण्डे) जला कर उस पर ये सभी सामग्री डाल दें! नकारात्मकता दूर हो जायेगी!                                   (4) धूपबत्ती घर में पैसा नहीं टिकता हो तो नित्य महाकाली के समक्ष एक धूपबत्ती लगायें! प्रत्येक शुक्रवार काली मंदिर में पूजा करें!          ...